फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मकान की जमीन धंसने से कुएं की तरह हुआ गड्ढा

Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला लालपुरा के लोगों में उस समय खलबली मच गई जब एक मकान के नीचे की जमीन करीब 10 फीट धंस गई और कुएं के समान गहरा गड्ढा हो गया। मकान मालिक के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह देखा कि मकान के नीचे की जमीन के अचानक धंसकने से गड्ढा हो गया, जिसमें नालियों का पानी भरने लगा।
विज्ञापन


मकान मालिक राम कुमार ने बताया कि गड्ढा करीब पांच फीट चौड़ा है। इससे मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार परेशान है।
बताया कि इस मामले की जानकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष को दी गई। उनके प्रतिनिधि के रूप में संटू गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और कुएं को जल्द से जल्द भरवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें