फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत पर किसान से मारपीट, झोंका फायर

Fri, 28 Jul 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रामनगरिया में खेत पर काम कर रहे किसान को जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की नियत से किसान पर फायर भी झोंक दिया। गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए घायल की पत्नी किरण ने आरोप लगाते हुए बताया कि परिवार के लोग जमीन के विवाद में उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। पहले भी एक बार उसके साथ मारपीट की थी। तब भी पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर शांतिभंग का चालान किया था।
गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे दूसरे पक्ष से पांच लोग असलहे लेकर आए और खेत में काम कर रहे उसके पति के ऊपर फायर कर दिया। इसके बाद पति खेत में गिर पड़े। जिसके बाद खेत में ही गिराकर बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि घायल व्यक्ति के परिवार के लोगों से ही जमीन के बंटबारे को लेकर विवाद हुआ है। घायल का इलाज कराया गया है। प्रथम दृष्टता गोली लगने की बात निराधार है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है। आरोपी के घर दबिश दी गई है जल्द की गिरफ्तार कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें