हमीरपुर/ मौदहा। संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत कर पीड़ित ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मौदहा थानाक्षेत्र के इचौली गांव निवासी पीड़ित हकीमुद्दीन ने बताया कि वह तहसील में स्टांप वेंडर का काम करता है। उसका करंट एकाउंट बैंक आफ बड़ौदा शाखा मौदहा में है। बताया कि जब कभी भी उसे बैंक खाते से ट्रांजेक्शन करने में कोई परेशानी होती थी, तो वह कस्टमर केयर से बात करने पर उसकी काल स्वत: ही मोबाइल पर चली जाती थी। जो बैंक अधिकारी बनकर उससे बात करता रहा। कई बार उसने उसकी समस्या हल कर दी। बताया कि पिछले एक मार्च को इसी नंबर से उसे काल आया। समस्या हल करने के नाम पर उसके फोन को एनीडेस्क में लेकर प्रोसेस के नाम पर आधारकार्ड के अंतिम चार अंक पता कर लिए। और उसके फोन पे व नेट बैंकिंग से 1,48,667.80 रुपये धोखाधड़ी करते हुए निकाल लिए हैं। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। (संवाद)