फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश

Fri, 15 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटपुरा में प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित भगवान शनिदेव की मूर्ति गुरुवार को खंडित मिली। मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कार्य किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन



मोहल्ला जटपुरा में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति भी स्थापित है। गुरुवार की रात कुछ बच्चे मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो शनिदेव की मूर्ति टूटी देखी। बच्चों ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों दी। इसके बाद देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित करने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह कृत्य किया है।


सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद यादव ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही आश्वस्त किया कि जिस व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है, उसका पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें