फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, छह घायल

Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मोर्चरी पर लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।  शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया और वह खड़े ट्रक में जा भिड़। इससे ट्रक को दुरुस्त कर रहे मिस्त्री और ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी ट्रक चालक राजू (30) पुत्र इंस्पेक्टर सिंह गुरुवार को तकिया तिराहे के पास ट्रक बनवा रहा था। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू के साथ ही मिस्त्री साबितगंज निवासी उवैश हुसैन (28) पुत्र इफ्तिकार हुसैन की भी मौत हो गई।

हादसे के पास आसपास के लोग जुट गए। बाद में पता चला कि ट्रक्टर का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे वह बेकाबू हो गया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर,  फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंफई रोड पर गांव बिचपुरी खेडा के पास वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव भैसरई निवासी ज्ञान सिंह (55) वर्ष पुत्र खुमान सिंह को किसी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ज्ञान सिंह नैपाल सिंह इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पीएसी गेट के पास हुई, जहां दो बाइकों की भिडंत में गांव डूंगरी हवेली निवासी शिवमोहन एवं उनकी पत्नी शशि प्रभा तथा दूसरी बाइक पर सवार बतख तलैया निवासी विशाल पुत्र जगदीश शिकोहाबाद निवासी दिलीप पुत्र सुनहरी घायल हो गए।

 जसवंतनगर संवाददाता के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्राम पीहरपुर निवासी शिवराम सिंह (23) अपनी मां बृहमा देवी (55)के साथ बाइक से ग्राम करीलगढ़ की मड़ैया थाना पछांयगांव रिश्तेदारी से लौट रहा था।

वह लखीरे कुआ के समीप कचौरा रेाड पर पहुंचा थआ कि इटावा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल मां-बेटे को आसपास के लोगोें ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बृहमा देवी को मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर पीहरपुर के लोग जुट गए और घटनास्थल पर ईटें, लकडी डालकर रास्ता जाम कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें