भरथना। थाना क्षेत्र के गांव नगला भजू के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भरथना में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव इंद्रौसी निवासी काजल ने बताया कि आगरा निवासी उसकी बहन कोमल, पांच साल की भतीजी शशि व जीजा आकाश ससुराल इंद्रौसी आए हुए थे। सभी लोग बाइक से लखना मंदिर तथा खितौरा मंदिर पर दर्शन करके ससुराल लौट रहे थे, तभी मंगलवार रात करीब नौ बजे नगला भजू खितौरा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भरथना भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल कोमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।