फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में हाईवे पर चार घंटे के जाम से हाहाकार

Wed, 13 Feb 2019 11:40 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एकता कॉलोनी चौराहे के पास ओवरब्रिज के निर्माण कार्य से संकरे हुए रास्ते पर ट्रक वालों की रेलमपेल से आगरा-कानपुर हाईवे चार घंटे जाम रहा। जाम में तीन स्कूली बसें और एंबुलेंस फंसने से हाहाकार जैसी स्थिति पैदा हो गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं, हालांकि जाम खुलने तक रुके हुए वाहनों की कतार करीब आठ किलोमीटर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम की समस्या बुधवार दिन में करीब 11:45 बजे से शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आड़े-तिरछे रास्ते से आगे बढ़ने की कोशिश में दो ट्रक फंसे तो पीछे वाहनों की कतार लगती चली गई। फंसे वाहनों में शामिल स्कूली बसों में सवार बच्चे परेशान होने लगे। पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोककर दूसरी दिशा के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों की मनमानी देख पुलिस को मानिकपुर मोड़ पर लाठियां फटकारनी पड़ीं। सख्ती के बाद दोपहर 3:45 बजे जाम खुला और दोनों दिशा के वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

टीएसआई राकेश बाजपेई ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण से इस स्थान पर आए दिन जाम की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें