फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक क्विंटल दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अप्रैल एसओजी/सर्विलांस और थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से काम किया। पुलिस टीम ने चार कार सवार व्यक्तियों को कचौरा रोड स्थित पैराडाइज होटल के पास से पकड़ा पूछताछ में चारों ने बताया कि वे गांजे को छोटे पैकेटों में रखकर फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गांजा बरामद किया। एक कार, एक बाइक और एक स्कूटी भी मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहरुख (27), सौरभ यादव (27), ऋषि यादव (22) और भारत सिंह कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। सौरभ यादव और भारत सिंह कुशवाहा का विस्तृत आपराधिक इतिहास है। सौरभ यादव पर हत्या, चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। भारत सिंह कुशवाहा पर मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित चार प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें