फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे चार दोस्त तीन बचे, एक गायब

Tue, 14 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
नहर में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भरथना। होली पर ऊमरसेंडा नहर पुल में नहाने गए चार दोस्त नहर में डूब गए। तीन साथियों को लोगों ने बचा लिया। एक युवक का अभी तक पता नहीं चल सका। प्रशासन  देर रात तक उसे खोज में लगा रहा, परंतु उसका शव नहीं मिल सका  ।
विज्ञापन


मोहल्ला  गिहारनगर निवासी किशन लाल कंजड़ का 25 वर्षीय  पुत्र अजय अपने  ही  मोहल्ला गिहारनगर निवासी चंद्र पुत्र कप्तान, वीरु पुत्र छोटेलाल एवं एक अन्य दोस्त के साथ भरथना ऊसराहार रोड स्थित ग्राम उमरसेंडा नहर में नहाने के लिए गए थे। अजय विकलांग था। वह नहर की तेज धारा  में कूद गया। पानी का बहाव काफी तेज था जिससे अजय पानी में डूब गया। उसको बचाने में तीनों साथी भी डूबने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने उनको निकाला। अजय का कहीं भी पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने फायर ब्रिगेड के साथ आसपास  के गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया।  अजय का कहीं भी पता नहीं चला।  थाना प्रभारी ने बताया कि पानी का बहाव कम कराने के आसपास के बड़े-बड़े नालों में पानी खुलवाया।  अजय का कही भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें