फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मोबाइल लूटने व खरीदने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बसरेहर से दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी अवनीश कुमार जब भरथना चौराहा के पास से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उससे मोबाइल लूट लिया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात को गश्त के दौरान कोकपुरा सर्विस रोड पर बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पुष्पेंद्र कुमार व सनी पाल उर्फ गोलू निवासी अकबरपुर थाना चौबिया बताया। उन्होंने बताया कि उनके पास से बरामद बाइक चोरी की है। वह बाइक से मोबाइल लूटकर बसरेहर के दुकानदार प्रवीन उर्फ पिंटू व व शिवेंद्र को बेचते हैं। दोनों उनका पासवर्ड तोड़कर डेटा डिलीट कर देते हैं। बाद में हम लोग मोबाइल को बेचकर कमाई करते हैं। पुलिस ने छापा मारकर दुकानदार प्रवीन व शिवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के चार और मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें