फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरी की झूठी सूचना देने पर चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11::: गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन


इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी जुगरामऊ गांव में तीन लाख रुपये चोरी होने की झूठी सूचना यूपी-112 पर देने और आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच में चोरी की सूचना फर्जी निकली। रकम महिला के पास सुरक्षित मिली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया मंगलवार को कृष्ण मुरारी कश्यप निवासी जुगरामऊ ने यूपी-112 पर घर से तीन लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस और पीआरवी ने मौके पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि चोरी की रकम कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता के पास सुरक्षित है। पता चला कि शालू कुशवाहा और अंश कुमार के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और आपस में विवाद करने लगे। प्रथम दृष्टया पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से चोरी की झूठी सूचना देने की बात सामने आई। एक पक्ष से कृष्ण मुरारी कश्यप, शिवदयाल और दूसरे पक्ष से ललित यादव व अंश कुमार को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें