फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरनगर के जंगलों में आग से सैकड़ाें पेड़ जले

Tue, 02 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर क्षेत्र के गोहानी तथा भोया गंाव के जंगलों में मंगलवार को अचानक आग लगने से सैकड़ों पेड़ जल गए। दमकल कर्मियों, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे बाद आग को काबू में किया गया।
विज्ञापन


तब तक जंगल के तीन वर्ग किमी क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ जल गए। चारो ओर आग ही आग दिख रही थी। अब मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है।

मंगलवार  को सुबह 11 बजे थाना चकरनगर  थाना क्षेत्र के गंाव गोहानी के जंगल में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तुरंत दमकल कर्मियों और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर  फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

तब तक आग तीन वर्ग किमी के दायरे  में फैल चुकी है। आग लगने से सैकड़ों पेड़ झुलस गए हैं।  मवेशियों का चारा भी नष्ट हो गया है। दोपहर  करीब 12 बजे सहसो थाना क्षेत्र के गांव भोया में भी आग लगने की सूचना पहुंची। दमकल, वन विभाग तथा ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर  करीब चार बजे काबू पाया  गया था।
विज्ञापन


जंगल में चारो ओर तबाही नजर आ रही है। दूर-दूर  तक हरियाली नष्ट हो गई है। आग से औषधि वाले पेड़ों बड़ी क्षति पहुंची है।  ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कई  लोग जंगल में पशु चराते हैं। अब तो सारा चारा ही नष्ट हो गया।

आग से दो घरों की गृहस्थी जली
भरथना। गांव चुन्नी की मड़ैया में सोमवार रात दो घरों में आग लगने से गृहस्थी जल गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।   दीवान सिंह ने बताया कि आग से 15 क्विंटल गेहूं, 30 हजार रुपये जलने के साथ भैंस झुलस गई। कमलेश पुत्र रामलखन ने बताया कि आग से गृहस्थी का सामान सहित चार क्विंटल गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने  में गांव के शिवनाथ सिंह झुलस गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें