फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खड़े ट्रक में डीसीएम घुसने से खलासी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 थाने पर खड़ा हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर फूफई के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर फूफई के पास पहले से खराब खडे़ ट्रक में तेजी से आ रही एक डीसीएम पीछे से जा घुसी। इस हादसे में डीसीएम के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।पुलिस ने डीसीएम में फंसे खलासी को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव मंडावा निवासी गौतम (24) पुत्र पाबूदान सिंह एक डीसीएम पर हेल्पर का काम करता था। बुधवार को वह चालक रवि के साथ डीसीएम में पार्सल लादकर दिल्ली से लखनऊ के लिए निकला था। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे फूफई गांव के पास पहुंचे तभी पहले से खराब खडे़ ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में गौतम की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से पुलिस ने घायल चालक और परिचालक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें