फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव पर रहा कोहरा, छाए रहे दिन भर बदरा

Sun, 25 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंतोत्सव से ऋतु करवट लेती है, मधुमास की मादकता मौसम में छाती है, लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हुआ। वसंत पंचमी की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट और दिन भर सर्द हवाओं के चलने से लोग कांपते रहे। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वीआईपी ट्रेन शताब्दी दस घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।
विज्ञापन


वसंत पंचमी से वसंतोत्सव की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस दिन से जलवायु में परिवर्तन होता है और मौसम गुलाबी हो जाता है। इस वर्ष वसंत पंचमी से एक दिन पहले मौसम वसंत ऋतु जैसा लगा, लेकिन वसंत पंचमी पर मौसम के तेवर शीत ऋतु जैसे नजर आए। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं के चलने से दिनभर गलन भरी सर्दी का अहसास लोगों को होता रहा। सर्दी और घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। हाइवे पर वाहनों को तो पटरी पर ट्रेनों को रेंगते हुए देखा गया।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि शनिवार को तापमान 5.4 डिग्री न्यूनतम रहा तो अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। दिनभर पूछताछ खिड़की पर ट्रेन की स्थिति जानने वाले यात्रियों की भीड़ जमा रही। बात ट्रेनों की लेटलतीफी की करें तो वीआईपी ट्रेन शताब्दी अप दस घंटे की देरी से आई।

दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस 9 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटा, कालका एक्सप्रेस चार घंटा, मुरी एक्सप्रेस तीन घंटा, जोधपुरी हावड़ा एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से आई। इसी तरह डाउन में आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस पांच घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा तथा कालका, नार्थईस्ट और मुरी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटा देरी से आने की सूचना रेलवे द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें