चैत्र नवरात्र के बाद पूर्णमासी पर शनिवार को चितभवन गांव स्थित मां सती की मठिया पर मेला व दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में जिले के अलावा दूरदराज से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।
मेला व दंगल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉ. जयचंद्र भदौरिया ने किया। तीन झंडी कुश्ती हुई। पहली कुश्ती में अरुण कपावली फिरोजाबाद से कोई भी पहलवान लड़ने नहीं आया। साढ़े पांच हजार रुपये इनामी झंडा कुश्ती मनोज कपावली फिरोजाबाद व कानपुर देहात के पहलवान के बीच हुई, जिसमें मनोज ने विजय प्राप्त की।
पूरे दंगल में कपावली फिरोजाबाद के पहलवानों का दबदबा रहा। दंगल में इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, कानपुर देहात, भिंड आदि जनपदों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। यहां आयोजित मेले में क्षेत्रीय लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेला व दंगल के प्रबंधक/अध्यक्ष रामनरेश सिंह पुजारी ने बताया कि यहां पिछले बीस वर्षों से मेला और दंगल का आयोजन हो रहा है।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मठिया पर मां सती की पूजा अर्चना करते हुए झंडा भी चढ़ाए। मेला और दंगल में मनोज त्रिपाठी, भागीरथ पाल, रामसिंह लेखपाल, रामजीलाल पाल, वकील यादव, मास्टर हेमंत पाल, दिवारीलाल, रामसरोवर यादव, अतर सिंह यादव, सत्यराम, सहदेव सिंह, अरविंद दीक्षित आदि का सहयोग रहा।