फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क हादसों में बालक सहित पांच घायल, दो को सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत नगर। क्षेत्र में शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक सहित पांच लोग घायल हो गए। एक हादसा ग्राम धनुआ के समीप हुआ, जबकि दूसरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेयर हाउस के पास फ्लाईओवर पर घटित हुआ। पहली दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे धनुआ के पास हुई। नगर के व्यवसायी बाइक सवार राजकिशोर गुप्ता उर्फ किशोर कुमार (70) निवासी महलई टोला जसवंतनगर तथा जितेंद्र उर्फ छुल्ले (46) निवासी नगला इंछा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा करीब 3 बजे बेयर हाउस के समीप फ्लाईओवर पर हुआ। एत्मादपुर (आगरा) से इटावा बारात में जा रहे विजय प्रताप तोमर (37), उनके पुत्र सम्राट (11) व भाई मनोज प्रताप तोमर (32) गन्ने का रस बेचने वाली जुगाड़ ने अपनी चपेट में लेकर पीछे से टक्कर मारने से घायल हो गए। बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है।हाइवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज अपनी देख रेख में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें