फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डेंगू के पांच व टाइफाइड के चार मरीज पॉजिटिव मिले

Wed, 14 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में लगातार डेंगू के मामले में बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बड़े व वृद्ध डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 195 मरीजों में डॉक्टर ने डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 38 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसी तरह 79 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई। इसमें चार मरीज पॉजिटिव पाए गए जबकि 78 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें एक मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। इसमें तीन मरीजों को जिला अस्पताल में पहले से इलाज चल रहा था। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर उनकी जब जांच की गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें