फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी के पांच और कर्मचारी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी के पांच कर्मचारियों समेत शनिवार को 127 नए संक्रमित मिले और 228 मरीज ठीक हुए। एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 227 पहुंच गया है और 12322 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें 10297 ठीक हुए और 1998 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दो शेरनी और एक डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को जांच के लिए विशेष टीम सफारी पहुंची। टीम ने 85 कर्मचारियों की जांच की गई। इसमें पांच कर्मचारी संक्रमित निकले। इसमें कोई भी कर्मचारी शेरों के बाड़े में काम करने वाला नहीं है। संक्रमित कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके पहले पांच कर्मचारी संक्रमित मिले थे।
सैफई में मिले 37 संक्रमित
शनिवार को सबसे ज्यादा संक्रमित सैफई में मिले। चिकित्सा विवि में हुई जांच में 37, सैफई पीएचसी की जांच में दो पॉजिटिव मिले। इसके अलावा शहर के चौगुर्जी मोहल्ले में चार, यशोदानगर, ऊसराहार व संतोषपुर घाट में तीन-तीन, विजयनगर, एकता कालोनी, पंजाबी कालोनी, बगिया अड्डा व इकघरा में दो-दो तथा शहर में शिवा कालोनी,रामलीला रोड,पीएसी के बसामने,फ्रेंडस कालोनी,गांधी नगर, अशोक नगर, महेरा चुंगी,सिविल लाइन, मेडिकल केयर यूनिट, कृष्णापुरम कालोनी,विकास कुंज, पुरानी पीएसी, पुलिस लाइन, कचहरी रोड, कुसरैया, गिरधारीपुरा, नगरिया सरावा,कछपुरा, बकेवर, गौरिया, जैपुरिया, गोपालपुर, धरवार, कैलोखर, नगला सुखी,पिलखना, नगला प्रान, सीएचसी भरथना, वाजपेयी नगर, नावली, शिवपुरी, नगला राठौर, छोली भरथना, भीखनपुर, हरीनगर, उझियानी एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें