फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में सहायक मेजर समेत पांच घायल

Tue, 06 Mar 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकेवर। लखना-बकेवर मार्ग पर इंद्रा कालोनी के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छत्तीसगढ़ में एसएफ में तैनात सहायक मेजर भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सहायक मेजर, उनकी मां और पत्नी की हालत गंभीर होने पर तीनों को सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चिकनी निवासी सहायक मेजर राजीव शर्मा (42 ) अपनी पत्नी उमा देवी व वृद्ध बीमार मां मना देवी को अपनी स्कूटी पर बैठाकर उपचार के लिए लखना ले जा रहा थे, जैसे ही वह लखना कस्बा स्थित इंद्रा कालोनी के नजदीक पहुंचे कि सामने से आ रही बाइक की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। सहायक मेजर व उसकी पत्नी और मां के अलावा बाइक पर सवार चकरनगर निवासी गोलू उर्फ दुष्यंत पुत्र दिनेश (20)व मनदीप यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राय व लखना चौकी इंचार्ज सुनील गौतम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी अवधेश यादव ने राजीव शर्मा को पत्नी व मां के साथ मिनी पीजीआई सैफई के लिए रिफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें