फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल संख्या 104 पर शनिवार सुबह अनियंत्रित कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा टीम ने सभी घायलों को सैफई में भर्ती कराया। वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करवाया गया।
विज्ञापन




शनिवार सुबह करीब 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कार चालक नीरज कुमार निवासी कंचन नगर कस्बा शुक्लागंज थाना गंगा घाट उन्नाव आगरा की ओर जा रहा था। उसकी कार में अजय कुमार निवासी प्रेम नगर कस्बा शुक्लागंज थाना गंगा घाट उन्नाव, जमाल अहमद निवासी 22/ 51 सुभाष नगर कस्बा शुक्लागंज थाना गंगा घाट, यहीं के मोहम्मद अजमल, अस्मिता बैठे हुए थे। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार जो बनारस से मथुरा जा रही थी जिसे चालक प्रशांत परदेसी निवासी चितौली सड़क तोपखाना थाना तोपखाना जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र )चला रहा था।
साथ में अमित मिश्रा निवासी मीरा सड़क ईस्ट शास्त्री नगर थाना मीर महेंद्र जिला अहिल्या नगर महाराष्ट्र, मारिया सेमी शिवा, प्रतीक कुमार निवासी सीके 8/ 104 चौक थाना चौक जिला वाराणसी ,अक्षय डाकी निवासी तोपखाना ठाकुर गली जिला अहिल्या नगर महाराष्ट्र बैठे थे।
विज्ञापन

प्रशांत परदेसी ने ओवरटेक करने में दूसरी कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। टक्कर मारने वाली कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें बैठे सभी लोगों के मामूली चोट आईं। वहीं, दूसरी कार में बैठे नीरज कुमार, अजय कुमार, जमाल अहमद, मोहम्मद अजमल, अस्मिता घायल हो गए। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने पहुंचकर सभी घायलों को सैफई में भर्ती करवाया। साथ ही दोनों गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात बहाल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें