फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से पांच मोहल्ले पानी को तरसे

Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानी के कटान से मकान की नींव दिखती हुई। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लंघाई में शनिवार शाम पाइप लाइन फटने से गली धंस गई। पानी भरने से एक मकान की दीवार भी धंस गई। लंघाई से धौकरन टोला जाने का रास्ता बंद होने के साथ पांच मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। रविवार को पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। इसके बावजूद ने नगर पालिका ने टैंकर नहीं भेजे। लोगों ने दूसरे मोहल्लों और कुछ घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चलाया।
विज्ञापन


लंघाई मोहल्ले की गली में शनिवार शाम करीब चार बजे जमीन हल्की हल्की धंसने लगी। शाम करीब सात बजे पाइन लाइन फट गई और काफी ऊंचाई पर पानी का फौव्वारा फूटा। करीब आठ फीट लंबाई तक गली दस फीट गहराई तक धंस गई। शहाबुद्दीन की नींव भी गली के साथ धंस गई और उनके तहखाने में पानी भर गया। पानी रोकने के लिए रामावती टंकी से आपूर्ति बंद कराई गईं। इससे लंघाई के अलावा पुरोहितन टोला, नखासा, छिपैटी और मेहतर टोला में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे बीस हजार आबादी पानी के लिए परेशान हो गई।

शाम को नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन मोहल्ले में पानी का टैंकर नहीं भेजा। पानी न मिलने से कुछ लोग शहर में रहने वाले रिश्तेदारों के घर चले गए। अन्य लोगों ने पड़ोसियों के घर लगे सबमर्सिबल पंप  और दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर काम चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने बताया कि जानकारी मिलते ही ईओ के साथ मौके पर गया था। सुबह टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर शाम साढ़े छह बजे के बाद जलापूर्ति शुरू करवा दी गई। ईओ ने दावा किया कि पानी व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें