छात्र को बेरहमी से पीटने में दो नामजद समेत पांच प्राथमिकी
फॉलोअप-
थाना इकदिल पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के चितभवन स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र को क्षेत्र के युवकों को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी नाबालिग हैं।
थाना क्षेत्र के चितभवन स्थित अतर सिंह शर्मा इंटर कॉलेज के बाहर दोपहर 11वीं के छात्र शिवांक मिश्रा (16) को क्षेत्र के युवकों ने जबरन बाइक पर बैठाकर बमनपुर खादर नहर पटरी पर ले जाकर बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा था। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। घटना के बाद घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके बाद आरोपियों को चिह्नित किया था। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने छात्र की शिकायत पर दो नामजद समेत पांच किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।