फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों की नहीं चलेगी मनमानी, पहले मेन्यू कार्ड फिर थाली

Sat, 27 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मेन्यू के ह‌िसाब से म‌िलेगा खाना - फोटो : Demo
विज्ञापन
ट्रेनों में पैंट्रीकार संचालकों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए रेलवे ने कड़ा कदम उठाया है। ट्रेन में यात्रियों को भोजन देने से पूर्व नियमानुसार पहले मेन्यू कार्ड देना होगा। अगर पैंट्रीकार के  वेंडर ऐसा नहीं करेंगे तो मैनेजर और टीटी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रेलवे सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला अमन वर्मा ने ये जानकारी दी। बताया कि लगातार ट्रेनों में भोजन के ज्यादा पैसे लिए जाने की शिकायत यात्रियों द्वारा की जा रही है। ऐसे में उन्होंने अपने क्षेत्र में ट्रेनों में भोजन व्यवस्था को चौकस करने के प्रयास शुरू किए हैं। ट्रेन के पैंट्रीकार मैनेजर को सीधे निर्देश दिए गए हैं कि वह यात्रियों से भोजन का आर्डर लेने से पूर्व उन्हें मेन्यू कार्ड दें। इसके बाद यात्री जो आर्डर करे उसे निर्धारित रेलवे के दामों पर उपलब्ध कराएं।

ट्रेन के टीटी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह इसकी निगरानी करे की यात्रियों को मेन्यू दिया जा रहा है या नहीं। श्री वर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रेन में 50 रुपये में शाकाहारी भोजन की थाली और 55 रुपये में नॉनवेज भोजन की थाली यात्रियों क ो उपलब्ध कराती है। शिकायत मिली है कि पैंट्रीकार संचालक थाली में कुछ मंहगी सब्जियों को दिए जाने क ा नाम लेकर 100 से 150 रुपये तक वसूल करते हैं। अभी तक टूंडला-इटावा  सेक्सन में चार ट्रेनों में इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू कर दिया गया है। इनमें क्रास चेकिंग भी की जा रही है कि ट्रेनों में यात्रियों को मेन्यू कार्ड दिया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन


इन चार ट्रेनों में की गई व्यवस्था
इटावा। एसीएम श्री वर्मा ने बताया कि अभी तक वह कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट और ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में इसे कड़ाई के साथ लागू करा चुके हैं। अन्य ट्रेनों में भी इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वह ट्रेनों में औचक चेकिंग कर इस बात की जांच करेंगे। भोजन देने से पूर्व मेन्यू कार्ड न मिलने की शिकायत पर पैंट्रीकार मैनेजर और टीटी पर कार्रवाई होगी।

यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
इटावा। श्री वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्रियों को रेलवे की इस व्यवस्था की जानकारी नहीं है। जिसके चलते उन्हें ट्रेन में भोजन के नाम पर ठग लिया जाता है। इसके लिए वह जल्द ही ट्रेनों में पंफलेट का वितरण कराएंगे। जिसमें यात्रियों को जागरूक कर बताया जाएगा कि वह ट्रेन में भोजन लेने से पूर्व वेंडर से मेन्यू कार्ड मांगें। भोजन का पेमेंट यात्री मेन्यू में दिए गए दाम के आधार पर ही करें।

रेल मंत्री को करें ट्विट
इटावा। इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू किए जाने के साथ श्री वर्मा ने कहा कि अगर वेंडर यात्री को मेन्यू कार्ड न दे तो यात्री तुरंत इसकी शिकायत टीटी से करें। इसके बाद भी शिकायत का निस्तारण न होने पर रेलमंत्री को शिकायत ट्विट की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें