फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सुविधाएं, तब पिलाएंगे पोलियो ड्राप

Tue, 23 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना ब्लाक क्षेत्र के गांव पत्तापुरा में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। सभी ने एकजुट होकर अपने-अपने बच्चों को पोलिया की खुराक नहीं पिलाई।
विज्ञापन


उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना था कि पहले सुविधाएं दो, उसके बाद ही बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगे।

पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को पत्तापुरा गांव में भी पोलिया की दवा पिलाने के लिए एक टीम पहुंची। ग्रामीणों ने अपने-अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों का काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। गांव के जितेंद्र कुमार व रघुराज सिंह ने बताया कि गांव में आने-जाने के लिए सड़क तक नहीं है। न ही बिजली की कोई व्यवस्था है।

टीम की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सतेंद्र यादव गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण नहीं माने इस कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।

ऊसराहार में नगला सती के ग्रामीण भी नाराज
ऊसराहार। विद्युतीकरण न होने पर गांव नगला सती के ग्रामीणों ने पल्स पोलियों अभियान का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम को ग्रामीणाें को मनाने में पांच घंटे का समय लग गया। नगला सती की आबादी सौ से अधिक है और गांव सड़क के किनारे स्थित होने के बाद भी आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है।

बिजली नहीं होने से गांव विकास से कोसो दूर है। कई लोग तो पलायन करके शहरों में जाकर बस गए हैं। रविवार को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए टीम पहुंची तो ग्रामीणो ने एक स्वर से पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया।

यह जानकारी मिलने पर एसडीएम एससी शर्मा गांव मेें पहुंचे तथा ग्रामीणों से बच्चों को पोलियों की दवा पिलवाने का आग्रह किया लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। एसडीएम को उन्हें मनाने में पांच घंटे लग गए।

उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि अगले पल्स पोलियों अभियान तक गांव में विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी तब जाकर ग्रामीण माने। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि प्रक्रिया शुरू नहीं तो अगले पल्स पोलियाे अभियान का फिर बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें