फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बसाया बीहड़ अब बचाएंगे बीहड़

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बसाया बीहड़, अब बचाएंगे बीहड़ नारे के साथ पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने गुरुवार को बताया कि वह पूरे देश में पर्यावरण को बचाने के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दस्यु से ज्यादा बीहड़ की परिस्थितियों के बारे में किसी को जानकारी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जनपद इटावा में चल रहे पर्यावरण आंदोलन से वृक्षों को बचाने वाला रेड टेप मूवमेंट को वह पूरेे देश में ले जाएंगी।

आंकड़ों के मुताबिक  भारत देश में प्रति व्यक्ति केवल 28 पेड़ ही है, जो चिंता का विषय है। मेरा यह प्रयास रहेगा कि इस अभियान के से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेड़ बचाने हेतु जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक निदेशक बचत प्रभात मिश्र ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल लोनी मोंटियल  सहित 350 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यक्ति एवं संस्थाएं रेडटेप मूवमेंट को ट्वीटर पर फालो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें