फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 18 रोडवेज बसों में खाली व टूटे पड़े फर्स्ट एड बॉक्स, कुछ में गायब

Fri, 20 Nov 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अगर आप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से सफर करते हैं तो आपकी सुरक्षा रामभरोसे है। सफर के दौरान यदि आपको किसी भी प्रकार की चोट या स्वास्थ्य से संबंधित समस्या होती है तो आप परिचालक या चालक फर्स्ट एड बॉक्स के भरोसे न रहें।
विज्ञापन

आवश्यक दवाओं को अपने साथ लेकर सफर करें। क्योंकि अधिकतर बसों से फर्स्ट एड बॉक्स गायब हैं या फिर टूटे हैं। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने 22 बसों की पड़ताल की तो 18 रोडवेज बसों बसों में फर्स्ट एड बॉक्स टूटे या गायब मिले जबकि पिछले बार 74 रोडवेज बसों में 17,020 रुपये की लागत से फर्स्ट एड बॉक्स लगवाए गए थे।

सीन-1
बॉक्स टूटा, सामान गायब
शनिवार दोपहर 12ः30 बजे वाहन संख्या यूपी 81 बीटी 7160 इटावा डिपो की रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी। चालक के ठीक पीछे अनिवार्य रूप से लगने वाले फर्स्ट एड बॉक्स का आधा हिस्सा लटक रहा था। फर्स्ट एड बॉक्स में रखा जाने वाला सामान गायब था।
विज्ञापन

-
सीन-2
फर्स्ट एड बॉक्स ही नहीं मिला
वाहन संख्या यूपी 81 बीटी 7163 इटावा डिपो की बस पूछताछ केंद्र के पास खड़ी थी। इसमें अंदर जाकर देखा तो चालक की पीछे वाली सीट के पीछे ग्रिल में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगा था। पूछने पर परिचालक ने बताया कि बॉक्स नहीं लगा है।
-
सीन-3
फर्स्ट एड बॉक्स से चोरी का डर
यूपी 75 एटी 1993 इटावा डिपो की बस स्टैंड पर खड़ी थी। यह बस आगरा के लिए जा रही थी। इस बस से भी चालक के पीछे लगी ग्रिल में फर्स्ट एड बॉक्स की जगह खाली पड़ी थी। परिचालक ने बताया कि यात्रियों के चोरी के डर से इसको बक्से में रखवा दिया है।
-
फर्स्ट एड बॉक्स ये सामान होता
प्राथमिक उपचार पेटी में हल्की चोट या तबीयत खराब होने पर दिए जाने वाले त्वरित इलाज का सामान होता है। इसमें मुख्य रूप से बैंडेज और गॉज, कॉटन, एंटीसेप्टिक क्रीम, बर्न ड्रेसिंग, एडहेसिव टेप, कैंची, आई ड्रॉपर बोतल के साथ ही दर्द निवारक दवाएं होती हैं।
-
बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने का काम निजी कंपनी देख रही है। अभियान चलाकर सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगवा दिए गए थे। कुछ बस चालकों ने चोरी के डर से फर्स्ट एड बॉक्सों को अलमारी में सुरक्षित रख लिया है। जरूरत पड़ने का इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला है तो जांच कर सभी में लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

-अमित कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें