राहिन मेें आयोजित दंगल में कुश्ती के दांव आजमाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
मां दुर्गा देवी मंदिर राहिन में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के भी नामी पहलवानों ने भाग लिया। इसमें फीरोजाबाद ने बाजी मारी।
मेला प्रबंधक, प्रधान ग्राम पंचायत राहिन वीपी राजन ने दंगल में पहलवानों का हाथ मिला कर कुश्ती का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती स्थानीय पहलवानों के बीच शुरू हुई। जिसमें राहुल यादव मटियार और शाहरुख दादा के बीच हुई। जिसमें राहुल ने बाजी मारी।
दूसरी कुश्ती रमेश यादव नगला लाले योगेंद्र जलालपुर मध्यप्रदेश के बीच हुई। जिसमें प्रदेश का नाम रोशन करते हुए योगेंद्र पहलवान ने बाजी मारी। झंडे पर हुई आखिरी कुश्ती फीरोजाबाद जिला जीत नकुल और अडूपुर निवासी बबलू यादव के बीच हुई। जिसमें जिला जीत नकुल ने बाजी मारी। जीत हासिल होने पर मेला प्रबंधक वी पी राजन ने नामी पहलवान को 2100 की नगद धनराशि, चांदी की बाल्टी, शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान अडूपुर सुभाष यादव, प्रधान पदम सिंह, प्रधान मोहनपुर, विनय यादव, अशोक श्रीवास्तव, राजीव, धर्मेंद्र, मनोज शाक्य, प्रेम सागर उपस्थित रहे।