फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राउंड फायरिंग, सगे भाइयों को पीटा

Tue, 13 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदपुरा थानाक्षेत्र के गांव रामेत में एक प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर उसके समर्थकों ने खुलकर दबंगई की। पुलिस की सक्रियता की पोल खोलते हुए दबंगों ने न सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी बल्कि कई राउंड फायरिंग भी की। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के आने पर दबंग दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैंफई विकास खंड क्षेत्र के गांव रामेत में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में एकजुट करने के प्रयास में जुटे हैं।

मंगलवार को मतदान हो रहा था, तभी एक बीडीसी प्रत्याशी के समर्थकों ने नगला तेज निवासी राजेश कुमार पुत्र बालादीन व उसके छोटे भाई लवकुश को उसके पक्ष में वोट डालने को कहा। राजेश ने ऐसा करने से मना किया तो नाराज बीडीसी प्रत्याशी के समर्थकों ने राजेश को घेरकर पहले तो अपने प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


राजेश के शोर मचाने पर भाई लवकुश बचाने आया, तो दबंगों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होती देख राजेश के परिजन व ग्रामीण बचाने दौडे़ तो मारपीट कर रहे लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे ग्रामीण जहां के तहां ही रुक गए। कई राउंड फायरिंग कर दबंगों ने गांव में दहशत फैला दी और फिर भाग निकले।

राजेश का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने जान से मारने की नियत से कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें