फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई राउंड फायरिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या 23 क्षतिग्रस्त कार को देखती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
प्रधान चुनाव की रंजिश में मंगलवार को चौबिया थाना क्षेत्र के भूटा गांव में एक पक्ष ने दूसरे के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग भी की गई। बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। फिलहाल पुलिस को मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
प्रधानी के चुनाव को लेकर प्रधान उम्मीदवार अपने-अपने वोटों को रिझाने और मनाने में लगे हुए हैं। हालांकि चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन फिर भी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने गुणा भाग लगाना अभी से शुरू कर दिया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूटा गांव में आने वाले प्रधानी के चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत के प्रधान और प्रधान पद के उम्मीदवार के बीच झगड़ा हो गया।
एक पक्ष के भूटा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रेम सिंह और दूसरे पक्ष के प्रधान पति रामवीर सिंह पुत्र इंदल सिंह की सोमवार की शाम को किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर प्रधान पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र के घर पहुंचकर ईंट-पत्थर फेंककर उसके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। हमले के समय धर्मेंद्र के घर पर परिवार की महिलाएं थीं।
करीब आधा दर्जन लोगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इसमें धर्मेंद्र के पिताजी प्रेम सिंह बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े फायरिंग होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग के निशान घर की दीवार पर भी पड़ गए।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौबिया थाना पुलिस ने घटना की जानकारी की।
ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले से चुनाव को लेकर वोटों को रिझाने के लिए शराब बांटी जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
इस कारण दोनों पक्षों की आपस में कुछ कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई थी। इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कोई भी जनहानि नहीं हुई, लेकिन फायरिंग होने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
चौबिया थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि पहले भी एक बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। दोबारा हमले की घटना की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें