फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग, आगजनी

Sun, 18 Oct 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरा में पानी पाइप के ऊपर से बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की गई। मारपीट में चार लोगों के घायल होने से आक्रोशित पहले पक्ष के लोगों ने खेत पर रखे इंजन में आग लगा दी।
विज्ञापन


इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। कस्बा महेवा निवासी प्रमोद पांडे का गांव भवानीपुरा में खेत है। रविवार को वह अपने पुत्र मिथुन के साथ खेत में पानी लगा रहे थे।

खेत में पानी के लिए प्लास्टिक का पाइप लगाया गया था। इसी बीच भवानीपुर गांव निवासी अरुण पुत्र राज कुमार व संदीप पुत्र रामकृष्ण अपनी बाइक से उधर से निकले। प्रमोद ने उनसे धीरे से बाइक निकालने को कहा लेकिन दोनों ने तेजी से बाइक निकाली जिससे पाइप फट गया। इससे नाराज प्रमोद ने अरुण को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


अरुण ने इसकी शिकायत अपने घर जाकर की तो उसके परिवार के लोग प्रमोद के खेत पर पहुंच गए। वहां अरुण के परिवारीजनों ओर प्रमोद में विवाद हुआ फिर मारपीट हो गई। प्रमोद ने फोन से घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर प्रमोद के परिजन भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में फिर मारपीट होने लगी।

मारपीट होते देख गांव के लोग दौडे़ तो प्रमोद पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। मारपीट में राज कुमार उनकी पत्नी रन्नो देवी पुत्री पिंकी हेमा को भी चोटें आई। प्रमोद पक्ष के लोग जब वहां से चले गए तो भवानीपुरा गांव के लोगों ने प्रमोद के इंजन में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल राजकुमार ने बताया कि प्रमोद व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। वही दूसरे पक्ष के मिथुन पांडे का आरोप है कि अरुण व उसके साथी ने उसका पानी का पाइप फाड़ दिया।

जब उन्होंने रोका तो अरुण व उसके परिजनों ने उसके पिता प्रमोद व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने राज कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें