फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे के चिंगारी से घर में लगी आग, गृहस्थी बर्बाद -

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। लखना-चकरनगर मार्ग पर रेंज कोठी के पास रहने वाले सिताब खां के घर में शनिवार को आग लग गई। इससे पांच हजार रुपये, गृहस्थी का सामान और जेवर सब जल गए। पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

वृंदावन अड्डा निवासी सिताब खां गांवों में फेरी करके कुकर, गैस चूल्हा की मरम्मत का काम करते हैं। शनिवार को फेरी करके घर लौटे। उनकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इससे आग लग गई। हवा तेज होने से आग ने सिताब के पूरे घर को चपेट में ले लिया।
परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। सिताब और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों और राहगीरों ने हैंडंपप से पानी लेकर आग बुझाई। आग से सिताब के घर में रखा आटा, बर्तन, दालें, कपड़े, बिस्तर , सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन

आग से सिताब की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। खाने के लिए सामग्री व तन ढकने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। मडौली के रामप्रताप, मोहर सिंह, गिरीश राव चौबे, रामदास ने डीएम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें