फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहिये में लगी आग

Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा
विज्ञापन
भरथना में मालगाड़ी के पहिये में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरथना।
विज्ञापन

कानपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के कोच में हॉट एक्सल के चलते पहिये में आग लग गई। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी तब हुई जब मालगाड़ी को भरथना स्टेशन पर एनई को पार करने के लिए रोका गया। सूचना पर पहुंची टेक्निकल टीम ने कोच को काटकर मालगाड़ी को रवाना किया।
रविवार को एक मालगाड़ी कानपुर से बल्लभगढ़ जा रही थी। इस मालगाड़ी पर लोेहे की सरिया लदी थीं। इंजन से तीसरी बोगी नं 21161121081 में साम्हों से हॉट एक्सल की स्थिति उभरी। लेकिन इसको कोई जान नहीं सका। जब मालगाड़ी भरथना स्टेशन पहुंची तो उसको नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को क्रास क
विज्ञापन
विज्ञापन


राने के लिए प्लेटफार्म चार पर 5.21 बजे रोका गया। हॉट एक्सल के चलते पहले धुआं उठा फिर आग की लपटें निकलने लगीं। उसी दौरान पोर्टर कुंदन ने धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना उसने स्टेशन मास्टर राजेश को दी। स्टेशन मास्टर ने इटावा स्टेशन अधीक्षक क ो बताया। इस पर इटावा से टेक्निकल टीम गोमती एक्सप्रेस से भरथना गई। टीम ने हॉट एक्सल कोच को काटकर मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें