फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के औरैया रोड स्थित ईंट भट्टे के पीछे शनिवार की रात अज्ञात कारण के चलते झोपड़ी में आग लग गई। आग से झोपड़ी के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम व्यासपुरा के समीप मुंशी लाल भट्टे के समीप विनय कुमार पुत्र राम कुमार निवासी व्यासपुर कोठी शनिवार की रात शादी समारोह में परिवार सहित गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। आग की सूचना पड़ोसी ने विनय कुमार को दी तो वह आनन फानन में मौके पर पहुंच। पीड़ित परिवार की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस और बकेवर थाना प्रभारी अंजन सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर लेखपाल आशीष शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम का जायजा लिया और सरकार द्वारा मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि उसकी झोपड़ी के अंदर रखा गैस सिलिंडर व बक्से का ताला टूटा हुआ था और किसी ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी है। उसने बताया कि इस आगजनी में उसका दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें