फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत में गेहूं के अवशेष में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 11::::आग बुझाने में जुटी दमकल टीम। ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। क्षेत्र के निनावा गांव में रविवार दोपहर गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनीता देवी के खेत में रखे गेहूं के अवशेषों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दमकल को भी घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट की मशक्कत कर आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से पास में स्थित छोटेलाल पाल के खेत की गेहूं की फसल आग की चपेट में आने से बच गई। वहीं दूसरी घटना नगला प्रसाद गांव में हुई जहां रविवार दोपहर गोबर के उपलों में आग लग गई। दमकल के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। दोनों घटनाओं में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें