निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक किराने की दुकान में आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
अहेरीपुर निवासी पवन पोरवाल बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। लोगों ने फोन कर दुकानदार को सूचना दी।
पवन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा किराने का सामान आग की चपेट में आ चुका था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। (संवाद)