फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोर्ट मैरिज की रंजिश में परिवार पर हमला करने में प्राथमिकी

Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। मानपुरा गांव में कोर्ट मैरिज की रंजिश में बाइक सवार परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सरमन की तहरीर पर रंजीता के भाई तेजवीर, विपिन और डब्बू को नामजद किया गया है। हमले में घायल संजीव, उसकी पत्नी अनीता और छह वर्षीय मगन का आयुर्विज्ञान विवि में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मानपुरा निवासी सरमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को उनका बेटा संजीव परिवार के लोगों के साथ चकरनगर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास तेजवीर और विपिन लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। उन्होंने संजीव की बाइक में डंडा मार दिया था। इसी दौरान डब्बू ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था। इसके बाद तीनों ने संजीव और उसके साथ मौजूद परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा था।
आरोप है कि जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं थीं। घायलों को पहले सीएचसी राजपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें