इटावा। कोर्ट के आदेश पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में चकबंदी लेखपाल समेत दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
ओमशरण निवासी मोहनपुर राहिन ने बताया कि गांव के सुभाष चंद्र, राकेश, विनीत की गांव में जमीन पड़ी है। उनका हालिया निवास या जीवित व मृत होने की कोई सूचना नहीं है। आरोप है कि गांव के ही दो सगे भाई इंद्रपाल सिंह व अशोक कुमार एवं तत्कालीन चकबंदी लेखपाल रहीश पाल मनीराम निवासी आजाद नगर गोलबाजार मैनपुरी को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने इसकी फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। इसकी उसे जानकारी नहीं हुई।
उसने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी दूसरे की जमीन दिखाकर अनुचित लाभ ले रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसके खिलाफ वर्ष 2004 में फर्जी तरीके से भूमि के कागजात तैयार कर जमीन अपने नाम करवाने और फिर वर्ष 2022 में दान पत्र में बैनामा करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।