फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मारपीट के मामले में 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सलेमपुर गांव में दो पक्षों में विवाद में पथराव व मारपीट के मामले में बकेवर पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के सुनीता देवी पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी देवरानी को गांव के ही विपक्षी गण बदन सिंह, रजपाल, गिरीशचंद्र, सचिन विकास अजय कुमार आए दिन गालियां देते हैं। नौ मई को शाम पांच बजे देवरानी किरन पत्नी बबलू निवासी सलेमपुर को लाठी डंडों से मारापीटा।
घटना को रामकली ने देखा जब रामकली ने मना किया तो रामकली को भी लात घूसों से मारापीटा पुलिस ने सुनीता देवी के प्रार्थना पत्र पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, दूसरे पक्ष से ग्राम सलेमपुर निवासी सचिन ने बताया है कि वह परिजनों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। उसी समय नामजद आरोपित आये और जाति सूचक गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर नामजद आरोपी एक राय होकर उसे व परिजनों को लाठी डंडों से पीटकर पिता बदन सिंह और परिवार के विकास घायल कर दिया। पुलिस ने राजाराम, अंकुश, अजब सिंह, गुड्डू, अनुज, जितेन्द्र, कप्तान सिंह, शंकर सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओ में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों को जांच सीओ भरथना रामदवन मौर्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें