फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दहेज उत्पीड़न में आरपीएफ सिपाही समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की श्रीधाम कॉलोनी निवासी विवाहिता ने आरपीएफ में तैनात सिपाही पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता अनुपम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2020 को औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम दलालपुर निवासी प्रवेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे ही दिन से ससुराल पक्ष के लोगों ने कार की मांग शुरू कर दी। पति प्रवेंद्र कुमार आरपीएफ में आरक्षी के पद पर कानपुर में तैनात हैं। उसकी सास संतरा देवी, जेठ रवि कुमार, अरविंद कुमार और ननद गुड़िया देवी की भी उत्पीड़न करते हैं। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी जाती है। उसके साथ मारपीट कर जेवर भी छीन लिए गए। जब गर्भवती हुई तो पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
इसके बाद वह अपने पिता के पास कानपुर चली गई, जहां एक अस्पताल में उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप लगाया कि उसके पति की आरपीएफ में तैनात एक महिला आरक्षी से नजदीकी है, जिस कारण वह उसे साथ रखने से इन्कार करता है। नौ मार्च की सुबह उसका पति कमरे पर आया और उसके साथ मारपीट की जिससे उसे चोटें आईं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें