फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मारपीट और फायरिंग मामले में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27:: पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन






जसवंतनगर। मारपीट और फायरिंग के एक मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



मोहल्ला सिद्धार्थपुरी निवासी अमनदीप ने पुलिस को तहरीर दी। अमनदीप ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे नगला इन्छा निवासी पप्पन और अन्य लोगों ने उसे रोका। आरोपियों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। अमनदीप किसी तरह बचकर अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद पप्पन, कन्हैया, रोहित, वीरू और सचिन गदरा लाठी-डंडों के साथ अमनदीप के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने अमनदीप को ललकारा, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की, जिसमें अमनदीप और उसका परिवार बाल-बाल बचा। वीरू पर तमंचे की बट से प्रहार करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनमें पप्पन, कन्हैया, रोहित, वीरू और सचिन गदरा शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को वीरू और रोहित को सैफई रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें