जसवंतनगर। सरकारी धन के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं पर ग्रामसभा धनुवा की ग्राम प्रधान शकुंतला देवी यादव के सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं। साथ ही विकास खंड अधिकारी जसवंतनगर को निर्देश दिए हैं कि पंचायत के सभी सदस्यों की बैठक की जाए। इसमें तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर शकुंतला देवी के सभी अधिकार निरस्त किए जाने की सूचना ग्राम सभा को अवगत कराई जाए।
डीएम अवनीश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि धनुआ की ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने अनेक वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। अनियमितताओं की जांच डीपीआरओ समय-समय पर किए जाने के बाद उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस भेजे गए, लेकिन प्रधान ने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। अनेक भुगतान जो कि लाखों रुपए राशि के हैं। बिना निर्माण कार्य कराए और स्वीकृत राशि ज्यादा के कर दिए गए हैं।