फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चमकेंगे जीजीआईसी और केंद्रीय विद्यालय

Sat, 29 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना में जिले के दो विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा हैं। अब इन विद्यालयों का बहुमुखी विकास होगा। इसके लिए बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार व केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजगुरु सिंह ने बताया कि योजना के तहत चयनित विद्यालयों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उनमें विभिन्न प्रकार की फैकल्टी भी उपलब्ध कराई जाती है। कुल मिलाकर ऐसी व्यवस्था होगी, जिसमें विद्यालय एक मॉडल विद्यालय बन सके और दूसरे विद्यालयों को इसके लिए प्रेरित कर सकें। इस योजना में देशभर के 6448 विद्यालयों को चयनित किया गया है।
इनमें जिले के केंद्रीय विद्यालय और जीजीआईसी को स्थान दिया गया है। बताया कि केंद्रीय विद्यालय में इस योजना के तहत ढ़ाई करोड़ तथा जीजीआईसी में इस योजना के तहत छह करोड़ 84 लाख के बजट के प्रस्ताव भेजे गए हैं। यह भी बताया कि अगले वर्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय के भी योजना में शामिल होने की संभावना है। प्राचार्य राजगुरु सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति बेहद उपयोगी है और इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का बहुमुखी विकास होगा। यह नई शिक्षा व्यवस्था 5, 3, 3, 4 के पैटर्न पर लागू की गई है। इसमें 3 साल की आयु में बच्चे को बाल वाटिका में प्रवेश दिया जाएगा और फिर क्रमबद्ध तरीके से उसका विकास किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय ने देश भर के 50 विद्यालयों में बाल वाटिका शुरू की है। इटावा का केंद्रीय विद्यालय भी इनमें शामिल है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा बच्चों के बहुमुखी विकास के उद्देश्य यह नीति बनाई गई है। इसमें माध्यमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर व्यवस्था की गई है। बच्चों की रुचि के हिसाब से ही उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस नीति का मुख्य मकसद छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने कहा कि सीबीएसई के विद्यालयों में भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप पढ़ाई की जा रही है। इससे बच्चों का बहुमुखी विकास हो सके। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका विद्यालय भी अगले सत्र में पीएम श्री योजना में शामिल हो जाएगा। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक मोहित जुनेजा, हरिओम यादव तथा अंशुमान पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें