सैफई। थाना क्षेत्र के नगला तेज गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान मारपीट में दोनों पक्षो से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
नगला तेज गांव में दो दिन पूर्व हिमांशु पुत्र अरविंद प्रताप व केतान सिंह के बीच खेत की मेड़ को लेकर झगड़ा हुआ था। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की थी। उसके बाद भी बीते शुक्रवार को रात करीब नौ बजे हिमांशु व उसका चचेरा भाई अजीत सिंह गांव के बाहर सड़क पर घूम रहे थे।
इसी दौरान आसू, उपदेश कुमार, औसबीर, योगेश पुत्र पुत्रगढ़ केतान सिंह ट्रैक्टर में सवार होकर आ रहे थे। तभी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक एक पक्ष से हिमांशु व उसका चचेरा भाई अजीत सिंह घायल हो गया। दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। देर शाम तक किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते कार्रवाई की जाएगी।