फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत तैयार, डीएपी का इंतजार... कैसे समय पर होगी गेहूं की बोआई

Mon, 23 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
इटावा। एक ओर गेहूं की बोआई का काम तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। बोआई का उपयुक्त समय एक से 25 नवंबर तक माना जाता है। ऐसे में खेत तैयार होने के बावजूद किसान डीएपी खाद के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन

समितियों पर कई-कई दिनों से खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को दिनभर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक ओर किसान खाद के लिए परेशान हैं तो दूसरी ओर विभागीय अधिकारी खाद की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस समय 26 हजार एमटी यूरिया, 3500 एमटी डीएपी और 2500 एमटी एनपीके का स्टॉक उपलब्ध है।

केस-एक
डीएपी शुक्रवार को हुई खत्म
बकेवर। बकेवर सहकारी समिति पर यूरिया और एनपीके खाद तो उपलब्ध है, लेकिन डीएपी समाप्त हो चुकी है। किसान डीएपी की तलाश में समिति पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को समिति पर डीएपी खत्म हो गई थी। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि डीएपी की मांग भेजी जा चुकी है। फिलहाल एनपीके उपलब्ध है। (संवाद)
विज्ञापन

-
केस-दो
पांच दिन से नहीं पहुंची खाद
जसवंतनगर। नगर की सहकारी समितियों, कृभको सेंटर और क्रय-विक्रय केंद्रों पर खाद का संकट बना हुआ है। पिछले पांच दिनों से केंद्रों पर खाद की आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं। गेहूं और आलू की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन डीएपी नहीं मिलने से खेत तैयार होने के बावजूद किसान बोआई नहीं कर पा रहे हैं। (संवाद)

केस-तीन
दोपहर तक बंद रहीं समिति
भरथना। नगर के मोहल्ला ब्रजराज नगर में संचालित सहकारी समिति कंधेसी पचार का कार्यालय सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे बंद मिला। खाद लेने पहुंचे किसानों को ताला लगा देखकर मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कर्मचारी के पहुंचने पर कार्यालय खुला और किसानों को खाद का वितरण किया गया। समिति सचिव सुरजीत कुमार ने बताया कि दो दिन की खाद बिक्री का कलेक्शन बैंक में जमा कराने आए थे। वापस समिति पहुंचकर किसानों को खाद का वितरण किया गया। (संवाद)
-
केस- चार

ताले में बंद रही कामेत साधन सहकारी समिति
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र की कामेत स्थित साधन सहकारी समिति सोमवार को बंद रहने से खाद लेने पहुंचे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में समिति सचिव आशीष यादव को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं हुआ। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति पर फिलहाल खाद उपलब्ध नहीं है। दो-तीन दिन में खाद आने की उम्मीद है। खाद पहुंचने के बाद किसानों को वितरण किया जाएगा। (संवाद)

बोआई करनी है, लेकिन खाद नहीं मिल रही

- ग्राम नगला कन्हई निवासी किसान बृजेश कुमार ने बताया कि गेहूं की बोआई करनी है। खेत में पानी सूख चुका है और खेत तैयार है। लेकिन समितियों पर खाद नहीं मिल रही है। समय से खाद नहीं मिली तो बोआई में देरी होगी, जिसका असर फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा।

खाद न मिलने से गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही
- सुगंधनगर निवासी किसान गीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीएपी की किल्लत है। बाजार और केंद्रों पर डीएपी नहीं मिल रही है। एनपीके के दाम अधिक होने के कारण उसे खरीदना हर किसान के लिए संभव नहीं है। गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता न होने से बोआई नहीं हो पा रही है।

वर्जन
सभी समितियों पर खाद पहुंचाई जा रही है, जिले में खाद की कोई किल्लत नहीं है। वहीं जिन समितियों पर ताले लगे उनकी जांच करवाई जाएगी और संबंधित प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। अपने स्तर पर भी लगातार खाद वितरण की निगरानी की जाएगी।
कमलेश वर्मा, एआर कॉपरेटिव

फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 20::डीएपी न होने से बकेवर समिति पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें