फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एमपी भेजी जा रही थी खाद, सचिव सहित तीन पर एफआईआर की संस्तुति

Sat, 07 Nov 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 17: सलोखरा समिति पर खाद का स्टॉक देखते जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह व एआर कॉपरेटिव कमलेश न - फोटो : credit
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। किसान डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं किसानों के हिस्से की खाद दूसरे प्रदेश भेजी जा रही थी। चकरनगर क्षेत्र की करियावली साधन सहकारी समिति में डीएपी की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। समिति के रिकॉर्ड में 187 बोरी खाद दर्ज थी, लेकिन गोदाम में सिर्फ 34 बोरी मिलें। वहीं 30 बोरी खाद लोडर में लादकर मध्य प्रदेश भेजी जा रही थी। बिठौली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कालेश्वर गढ़िया मोड़ के पास लोडर को पकड़ लिया। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने समिति के सचिव, सहयोगी और वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


एसडीएम चकरनगर रोहित कुमार मौर्य से सूचना मिलने के बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलेश वर्मा और जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने मामले की जांच की। अधिकारियों की टीम सलोखरा गांव स्थित करियावली साधन सहकारी समिति के खाद गोदाम पहुंची। यहां सचिव और समिति के सहयोगी की मौजूदगी में खाद के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जिला कृषि अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, समिति की एफएमएस आईडी 1184529 के रिकॉर्ड में 9.35 मीट्रिक टन यानी 187 बोरी डीएपी दर्ज थी।

पॉस मशीन में भी इतना ही स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था, लेकिन गोदाम में गिनती के दौरान सिर्फ 34 बोरी खाद मिली। इसके अलावा 30 बोरी लोडर संख्या यूपी 75 बीटी 9720 में लदी हुई बरामद की गईं। इस तरह कुल 64 बोरियां ही मौके पर मिलें और शेष 123 बोरियों का कोई हिसाब नहीं दिया जा सका। अधिकारियों की रिपोर्ट में कुल 153 बोरी डीएपी का रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


डीएम की संस्तुति के बाद हुई कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में समिति के सचिव सुनील कुमार और खाद वितरण में सहयोग कर रहे शैलेंद्र कुमार की भूमिका सामने आई। लोडर चालक अजय भी खाद को बाहर ले जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने डीएम के अनुमोदन के बाद तीनों के खिलाफ उर्वरक परिसंचलन नियंत्रण आदेश तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बिठौली पुलिस को पत्र भेजा है।

फोटो 17: सलोखरा समिति पर खाद का स्टॉक देखते जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह व एआर कॉपरेटिव कमलेश न- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें