फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो शावकों संग घूम रही मादा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में है दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चकरनगर। चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र के गांवों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन लोगों की गाड़ियों के सामने से होकर सड़क से गुजरते दिखाई देता है। यही नहीं कई पशुबाड़े में तेंदुआ मवेशियों काे मार चुका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई लोगाें को मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ दिखाई दे चुकी है।
गांव के राेहित सिंह का दावा है कि रविवार रात लगभग 11 बजे जब वह कार से गांव लौट रहे थे चंद्रहंसपुरा गांव व मध्य प्रदेश की सीमा के बीच मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखाई दी। तेंदुए को देखकर उन्हाेंने अपनी कार रोक दी और तुरंत ही कार वापस कर ली। इसके बाद तेंदुआ एक शावक को मुंह में दबाकर सड़क के पार झाड़ियों में ले गई व दूसरा सड़क पर ही रह गया, इस दौरान मादा तेंदुआ ने खड़े होकर लगभग पांच मिनट तक दूसरे शावक के आने का इंतजार किया। जब वह उसके पास पहुंचा तो वह शावकों के साथ झाड़ियों में चली गई। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों ने भी बाइक के आगे से तेंदुए के निकल जाने का दावा किया। कुछ दिन पहले भी एक कार सवार ने भी क्वारी नदी के पुल पर एक तेंदुआ कार के सामने दौडकर निकलने का दावा किया था। जो सिंडौस की तरफ जंगल में घुस गया था। इससे पूर्व तत्कालीन एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया की सरकारी गाड़ी के सामने उदी मार्ग पर ढकरा पुलिया के पास तेंदुआ सामने आ गया था जिसकी उन्होंने फोटो भी वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बताए गए गांव के आस पास टीम भेजकर तेंदुए के पग चिह्नों आदि की जांच कराई जाएगी। अगर मादा तेंदुए के साथ शावक होने की पुष्टि होती है तो क्षेत्र में निगरानी और बढ़ाई जाएगी।-कोटेज त्यागी रेंजर सेंक्चुअरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें