फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट में कोल्ड स्टोरों की आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मोहल्ला कोठी केस्त स्थित नगरीय बिजली फीडर से सैफई सड़क और छिमारा सड़क पर संचालित करीब आठ कोल्ड स्टोरेज को जाने वाली 11 हजार वोल्टेज के केबल में शुक्रवार रात ढाई बजे फॉल्ट हो गया। इससे इस पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर केबल फॉल्ट का पता लगाने वाली मशीनों से लैस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब पांच बजे फॉल्ट मिला इसके बाद मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया। इस दौरान कोल्ड स्टोरों को मिलने वाली बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

एसडीओ आनंद पाल सिंह व जेई कौशल पांडेय की निगरानी में कर्मचारियों ने केबल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। तकनीकी टीम ने केबल बॉक्स भरने सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए, जिससे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। एसडीओ ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद देर शाम तक कोल्ड स्टोरेज फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। दिन भर बिजली ठप होने से कोल्ड स्टोर संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें