फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोडवेज बस खराब होने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी चौराहा के पास रोडवेज बस खराबी होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चालक-परिचालक बस स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। लिहाजा सवारियों को दूसरी बस में बैठाने के लिए तीन बसों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं रुकीं। जानकारी के अनुसार आगरा जा रही किदवई नगर डिपो की बस में एसएसपी चौराहा के पास आते ही खराब हो गई।
विज्ञापन

जो आगे न बढ़ सकी। बस में करीब 12 यात्री सवार थे। परिचालक वीरेंद्र राजपूत ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठान के लिए रोडवेज की कई बसें रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं रुकीं। इनमें दो इटावा व एक औरैया डिपो की बस थी जो नहीं रुकी। परिचालक ने बस का क्लच पैडल खराब होना बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। अगर आया होता तो तत्काल मदद के लिए टीम भेजी जाती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें