फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फॉल्ट से लगी आग, गेहूं और शेड जला

Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28:::::
विज्ञापन


- सालिमपुर गांव में हुआ हादसा, आधे घंटे बाद आग पर पाया काबू


संवाद न्यूज एजेंसी






भरथना। विद्युत लाइन में फाल्ट से उठी चिंगारी ने किसान के घर में आग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। किसान का करीब 80 गट्ठे गेहूं और प्लास्टिक का शेड जला है। किसान ने ग्रामीणों की मद्द से आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन





क्षेत्र अंतर्गत सालिमपुर गांव में एलटी विद्युत लाइन में सोमवार की शाम को अचानक जोरदार फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी गांव निवासी किसान राजेन्द्र सिंह राठौर के आवास की छत पर पड़े प्लास्टिक शेड में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी घर के बाहर निकल आए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ढेंचा के गट्ठो और 80 गेहूं की गट्ठे समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें