26 मार्च को युवती ने गुस्से में खा लिया था जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इटावा। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भरथना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद युवक शिवम और उसके पिता संजू राठौर उर्फ प्रवीण कुमार को रविवार को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती ने 26 मार्च को जहर खा लिया था। 27 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।